गांव करीली में जलभराव से हालात विकट, घरों तक पहुंचा पोखर का गंदा पानी
नदबई उपखंड के गांव करीली में हाल ही में हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति विकट हो गई है। गांव की प्रसिद्ध गरैला पोखर लबालब होकर ओवरफ्लो होने से उसका गंदा पानी मुख्य सड़कों, गलियों और कई घरों तक पहुंच गया है। पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
नदबई। नदबई उपखंड के गांव करीली में हाल ही में हुई बारिश के बाद जलभराव की स्थिति विकट हो गई है। गांव की प्रसिद्ध गरैला पोखर लबालब होकर ओवरफ्लो होने से उसका गंदा पानी मुख्य सड़कों, गलियों और कई घरों तक पहुंच गया है। पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
जलभराव के चलते गलियों और घरों के आसपास जहरीले सांप-बिच्छू निकलने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण चिंतित हैं। वहीं, सड़कों पर पानी भरा होने से स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की समस्या को लेकर वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक शिविरों में कई बार लिखित शिकायत दे चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार शाम रामवीर, पवन कुमार, मनोज, प्रेम सिंह, शशि और रुक्मणी सहित अन्य ग्रामीणों के साथ एसडीएम सचिन यादव को ज्ञापन सौंपा।ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल गांव से जल निकासी करवाने तथा भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?