बयाना जंक्शन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का लिया जायजा

बयाना जंक्शन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण। अनिल कालरा ने स्टेशन पुनर्विकास और यात्री सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। व्यापार महासंघ ने ट्रेनों के ठहराव, जयपुर-बयाना ट्रेन का भरतपुर तक नियमित विस्तार, कासगंज-भरतपुर ट्रेन का बयाना तक विस्तार और रिजर्वेशन काउंटर का समय बढ़ाने की मांग की। डीआरएम ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बयाना जंक्शन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का लिया जायजा
बयाना जंक्शन का डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का लिया जायजा

भरतपुर। कोटा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिल कालरा ने सोमवार शाम बयाना जंक्शन रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं के साथ अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान डीआरएम ने पूर्व सांसद रंजीता कोली से मुलाकात कर स्टेशन के विकास और निर्माण कार्यों को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, बुकिंग कार्यालय, स्टेशन मास्टर कक्ष, यार्ड तथा ट्रैक एवं पॉइंट-क्रॉसिंग का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

डीआरएम ने बयाना से माल लदान के लिए रैक पॉइंट शुरू करने की संभावनाओं को लेकर संबंधित स्थल की अवसंरचना और परिचालन व्यवस्था का भी जायजा लिया। रैक पॉइंट शुरू होने से स्थानीय व्यापार और उद्योग को लाभ मिलने की उम्मीद है।

वहीं, बयाना व्यापार महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंघल और संरक्षक पवन गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर जयपुर-बयाना ट्रेन का भरतपुर तक विस्तार नियमित करने, आगरा कैंट-असरवा एवं सोगरिया-दिल्ली एक्सप्रेस का बयाना में स्थायी ठहराव देने, कासगंज-भरतपुर ट्रेन का बयाना तक विस्तार करने तथा रिजर्वेशन काउंटर का समय दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक करने की मांग रखी।

पूर्व सांसद रंजीता कोली ने भी रेल मंत्री के निर्देशानुसार जल्द ट्रेनों के ठहराव शुरू होने की उम्मीद जताई। डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान एडीआरएम योगेश कुमार मित्तल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद मीणा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (उत्तर) ऐश्वर्य आलोक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर पटेल सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

रहे।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow