लखनऊ कैंट को ₹100.92 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे शिलान्यास; नामित सदस्य प्रमोद शर्मा के अथक प्रयासों का दिखा असर

₹100.92 करोड़ की सौगात: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अगस्त 2026 को लखनऊ कैंट में ₹100.92 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

लखनऊ छावनी (कैंट)  क्षेत्र के निवासियों के लिए 30 अगस्त 2026 का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) और लखनऊ छावनी परिषद के तत्वावधान में लगभग ₹100.92 करोड़ की विभिन्न बहुप्रतीक्षित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन (शिलान्यास) समारोह आयोजित किया जा रहा है।
इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत के रक्षा मंत्री व स्थानीय सांसद श्री राजनाथ सिंह तथा अध्यक्षता के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे।

प्रमोद शर्मा के प्रयासों से धरातल पर उतरीं योजनाएं

कैंटवासियों को नागरिक सुविधाओं, पेयजल, ट्रैफिक प्रबंधन और स्वच्छता के क्षेत्र में जो यह ऐतिहासिक सौगात मिल रही है, उसमें रक्षा मंत्रालय के नामित सदस्य (Nominated Member) श्री प्रमोद शर्मा का योगदान और अथक प्रयास बेहद सराहनीय रहे हैं। कैंट क्षेत्र के स्थानीय जनमुद्दों को रक्षा मंत्रालय और प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने तथा लगातार पैरवी करने के चलते ही इन ₹100.92 करोड़ की जनकल्याणकारी परियोजनाओं की स्वीकृति और क्रियान्वयन संभव हो सका है। उनके इन प्रयासों का ही परिणाम है कि आज लखनऊ कैंट क्षेत्र एक आधुनिक और सुविधायुक्त मॉडल कैंट बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

100.92 करोड़ की प्रमुख विकास परियोजनाएं:

* मल्टी-लेवल रोबोटिक कार पार्किंग (₹15.64 करोड़): सदर बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक कार पार्किंग और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
* पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण (लगभग ₹28.85 करोड़):
* नई जल पाइपलाइन परियोजना (₹10.31 करोड़)
* 8 नए नलकूप व SCADA तकनीक आधारित पंप हाउस (₹9.98 करोड़)
* 950 KL क्षमता का ओवरहेड टैंक (₹4.89 करोड़) और 1500 KL क्षमता का अंडरग्राउंड रिजर्वायर (₹3.67 करोड़)
* AI-आधारित ज़ीरो वेस्ट प्लांट (₹9.90 करोड़): स्वच्छता के क्षेत्र में AI तकनीक आधारित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, जिससे लगभग 1 लाख स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
* दिलकुशा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (₹9.85 करोड़): युवाओं, खेल और फिटनेस प्रेमियों के लिए मल्टी-यूटिलिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
* पिप्पराघाट मोक्षधाम आधुनिकीकरण (₹9.08 करोड़): पिप्पराघाट स्थित श्मशान घाट को सर्वसुविधायुक्त और आधुनिक बनाने का कार्य।
* शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास:
* दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष विद्यालय (₹2.59 करोड़), आर.ए. बाजार स्कूल (₹2.99 करोड़) और रेनबो मॉडल स्कूल (₹3.02 करोड़) का नवीनीकरण व इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार।
* आर.ए. बाजार में 'सिटी पॉलिक्लिनिक' की स्थापना और मंगला देवी जूनियर हाई स्कूल में नि:शुल्क 'मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर' की शुरुआत।

समारोह का विवरण:

 दिनांक: 30 अगस्त 2026
 समय: प्रातः 10:00 बजे (अतिथियों का आगमन)
 स्थान: दिलकुशा लॉन, लखनऊ छावनी


 विशिष्ट अतिथि: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक एवं समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण
 गरिमामयी उपस्थिति: महानिदेशक रक्षा संपदा श्रीमती शोभा गुप्ता, प्रधान निदेशक श्रीमती भावना सिंह, मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री अमित कुमार मिश्र एवं नामित सदस्य रक्षा मंत्रालय श्री प्रमोद शर्मा।
रक्षा मंत्रालय और लखनऊ छावनी परिषद की ओर से नामित सदस्य श्री प्रमोद शर्मा ने सभी कैंटवासियों व स्थानीय नागरिकों से इस ऐतिहासिक विकास कार्य के साक्षी बनने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow