Jaipur_Rural: नगर निकाय चुनाव में साइबर ठगों से सावधान रहें
जयपुर ग्रामीण। नगर निकाय चुनाव के दौरान साइबर ठग फर्जी लिंक, OTP, QR कोड, फिशिंग ई-मेल और डीपफेक/फेक न्यूज के जरिए लोगों को निशाना बना सकते हैं। ऐसे में मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की गई है।
चुनाव आयोग का अधिकारी बताकर वोटर कार्ड अपडेट, सत्यापन या किसी अन्य चुनावी प्रक्रिया के नाम पर फोन करने वाले व्यक्ति के साथ OTP, बैंक विवरण, UPI PIN अथवा अन्य निजी जानकारी साझा न करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि OTP मांगने वाला व्यक्ति अधिकारी होने का दावा कर सकता है, लेकिन वह साइबर ठग भी हो सकता है। OTP किसी के साथ साझा करना साइबर ठगी का कारण बन सकता है।
साथ ही मतदाताओं से फर्जी लिंक पर क्लिक करने, अनजान QR कोड स्कैन करने और संदिग्ध ई-मेल या डीपफेक/फेक न्यूज पर भरोसा करने से बचने की अपील की गई है।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना संबंधित पुलिस को दें।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?