जयपुर_ग्रामीण | रेनवाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सूने मकान में नकबजनी का खुलासा
शातिर नकबजन सुनिल नायक उर्फ बिट्टू गिरफ्तार, 11 पीतल के फव्वारा नोजल बरामद
रेनवाल। पुलिस थाना रेनवाल ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 11 पीतल के फव्वारा नोजल भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, कस्बा रेनवाल में एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकबजनी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल आरोपी सुनिल नायक उर्फ बिट्टू पुत्र लक्ष्मण उर्फ मिठु, जाति नायक, उम्र 18 वर्ष, निवासी खटीकों का मोहल्ला, वार्ड नंबर 08, रेनवाल, थाना रेनवाल, जिला जयपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही/कब्जे से 11 फव्वारा नोजल, पीतल के बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य मामलों एवं चोरी के सामान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?