खुडासा गांव में विकास के दावों की खुली पोल, मुख्य रास्ते पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान

खुडासा गांव में विकास के दावों की खुली पोल, मुख्य रास्ते पर कीचड़ से ग्रामीण परेशान

भरतपुर। पंचायत समिति उच्चैन के ग्राम खुडासा, विधानसभा क्षेत्र नदबई में विकास के दावों के बीच जमीनी हालात कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। गांव के मुख्य रास्ते पर कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद रास्ते की स्थिति और खराब हो गई है। पैदल राहगीरों के साथ-साथ दुपहिया वाहन चालकों को भी कीचड़ भरे रास्ते से निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की इस बुनियादी समस्या की ओर जिम्मेदारों का पर्याप्त ध्यान नहीं है।

ग्रामीणों ने विकास कार्यों की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाते हुए प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान गांव के विकास को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर बुनियादी सुविधाओं की स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और मुख्य रास्ते को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow