भाजपा शहर मंडल की बैठक में संगठन की मजबूती और तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा
आज की भाजपा शहर मंडल बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार के साथ आगामी संत रविदास जयंती के अवसर पर प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बयानाविधानसभा भाजपा शहर मंडल की आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की सफलता बूथ स्तर की सक्रियता पर निर्भर करती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करना चाहिए।
बैठक में मंडल अध्यक्ष रौनु उपाध्याय, प्रेमशंकर तिवारी, कुंवर सिंह, नीरज, पुष्पेंद्र टाइगर, भगवान स्वरूप शर्मा, रौनक राजोरिया, अनिल पाराशर, राकेश धाकड़, योगेश कुशवाह और हेमंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आपकी क्या प्रतिक्रिया है?