जयपुर_ग्रामीण: जोबनेर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर_ग्रामीण: जोबनेर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर ग्रामीण। पुलिस थाना जोबनेर ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक देशी पिस्टल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध पिस्टल रखने वाले आरोपी के साथ ही हथियार की सप्लाई करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान विनोद कुमार उर्फ शेरा पुत्र मदन लाल, जाति जाट, उम्र 20 वर्ष, निवासी मूंडवाड़ा, थाना फुलेरा, जिला जयपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद की गई।

पूछताछ के दौरान अवैध पिस्टल की सप्लाई करने वाले आरोपी विकास पुत्र सीताराम नेहरा, जाति जाट, उम्र 18 वर्ष, निवासी प्रेमपुरा, थाना रेनवाल, जिला जयपुर का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी विकास को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस दोनों आरोपियों से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा

है।

आपकी क्या प्रतिक्रिया है?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow